तुरकौलिया: रघुनाथपुर वार्ड 29 में पुलिस ने नकली सरसों तेल बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया
रघुनाथपुर पुलिस रघुनाथपुर वार्ड 29 में नकली सरसो तेल बनाने वाली कम्पनी का भंडाफोड़ गुरुवार को किया है। उक्त कारवाई बङ्गे इंडिया लिमिटेड के कर्मी शीतल झा के लिखित शिकायत पर कारवाई हुई। जहां से सरसो तेल का 119 पीस बोतल,खाली बोतल 3 सौ पीस,186 पीस डालडा कम्पनी का स्टिकर,15 लीटर वाले 4 जार में लूज तेल व 6 खाली टीन बरामद हुआ। सारी सामग्री जब्त कर कारवाई शुरू हुई।