अंकिरा में मेले का अंतिम दिन, झूला व दुकानों से सजी रही कारगिल चौक अंकिरा में मेले के अंतिम दिन सोमवार शाम करीब 4 बजे से कारगिल चौक के पास रौनक देखने को मिली। झूला सहित अनेक दुकानें सजी रहीं। ओड़िशा व झारखंड से आए व्यापारी भी मेले में पहुंचे। वर्षों से लगने वाले इस मेले में क्षेत्रभर के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर मेले का आनंद लेते नजर आए।