जहानाबाद: एसबीआई के पास से एक बाइक की हुई चोरी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास से अज्ञात चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं प्राथिमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद नगर थाना अध्यक्ष की देखरेख में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। और मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लेकर आई।