बटियागढ़: नीमन तिराहे पर पलटे एथेनॉल से भरे टैंकर को दूसरी जगह किया गया शिफ़्ट, बटियागढ़ थाना पुलिस और नायब तहसीलदार रहे मौजूद
बटियागढ़ थाना के नीमन तिराहे पर एथेनॉल से भरे टेंकर पलटने के बाद प्रशासन की टीम ने लम्बे इंतजार और कड़ी मशक्कत के बाद टेंकर को घटनास्थल से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी और बटियागढ़ थाना पुलिस की मौजूदगी में सावधानीपूर्वक क्रेन से ज्वलनशील पदार्थ से कोई हादसा न हो यह ध्यान में रखते हुए पानी की बौछार भी की गई..