कोठी महल: ओवरलोड ई-रिक्शा का वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, उठक-बैठक लगवाकर किया चालान
उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ओवरलोड ई-रिक्शा के वीडियो पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पहले उठक-बैठक लगवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। इसके साथ ही चालक पर ₹3700 का चालान भी किया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण बनते हैं और यातायात नियमों