बड़ीसादड़ी। जहर मुक्त बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति की अपील पर सोमवार को नगर पूरी तरह बंद रहा। जिंक अपशिष्ट हटाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और विनोद रांका, हेमंत बांगड़, जगदीश धाकड़, ओम कंठालिया भूख हड़ताल पर बैठ गए। बार एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।