खींवसर: भावंडा पुलिस व DST टीम ने शीलगांव में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी अंग्रेजी शराब की जब्त,आरोपी को किया गिरफ्तार
भावंडा पुलिस व डीएसटी टीम ने खींवसर क्षेत्र के शिलगाँव में कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब 35 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 11 कार्टून बीयर जब्त कर शराब की विक्रय राशि 23150 रुपए बरामद किए।साथ ही आरोपी राकेश को शिलगांव से गिरफ्तार किया।भावंडा पुलिस थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।