खींवसर: इंडी गठबंधन के रालोपा प्रत्याशी खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने नागौर लोकसभा सीट के लिए भरा नामांकन
इंडी गठबंधन के रालोपा प्रत्याशी खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने नागौर लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरा । नामांकन के बाद खरनाल में तेजाजी महाराज के बेनीवाल ने दर्शन किए।इसके बाद पशु प्रदर्शनी स्थल पर नामांकन सभा का आयोजन किया गया जिसमें बेनीवाल ने कहा की भाजपा सरकार को किसान जवान और मजदूरों के हितों की कोई परवाह नहीं रही है।जनता चुनाव में इंडी गठबंधन के साथ है।