ताखा: ताखा क्षेत्र के बम्हनीपुर के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, देर रात तक भजन-कीर्तन
Takha, Etawah | Sep 4, 2026 आपको बताते चले ताखा क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय श्रद्धालु और मंदिर समिति के लोग पर्व को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। जन्माष्टमी से पहले ही मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक रंग में रंग गया है।