कुचायकोट: NH27 जलालपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 7 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के Nh 27 जलालपुर चेकपोस्ट से 7 लोगों को शराब के नशा में गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शनिवार को दोपहर 3:30 बजे दी उन्होंने बताया की बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है इसलिए बिहार में शराब पीकर आना-जाना रहना कानूनी अपराध है।