लातेहार: उपायुक्त ने किया आदिवासी बालिका छात्रावास और केजीबीवी स्कूल का औचक निरीक्षण
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास एवं केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, लातेहार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।