नौतनवा: परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगाने व दुष्कर्म का प्रयास के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत
परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गांव के ही एक युवक पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया गया है।