नौतनवा: नौतनवां कस्बा के सुभाषनगर वार्ड में घर के पास रखें भूसे में लगी आग, क्षेत्र में मचा हड़कंप
बुधवार को नौतनवां कस्बा के सुभाषनगर वार्ड में एक घर के पास रखें भूसे में आग लग गई जिससे भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया है।जिसकी जानकारी मिलते ही मुहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। भूसा स्वामी सीताराम यादव निवासी सुभाषनगर वार्ड नं 19 नौतनवां ने बताया कि भूसा खेत से लाकर रखा गया था कि पशुओं को खाने के लिए अचानक धू धूकर जलने लगा।