नौतनवा: परसामलिक थाना के निकट नौडिहवा चौराहे पर पुलिस ने छः नामजद सहित अज्ञात दस लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया
परसामलिक थाना के निकट नौडिहवा चौराहे पर अवधेश सिंह व बैजनाथ यादव पक्ष में बीते रविवार को किसी बात को लेकर मारपीट हो गया था।मारपीट में दोनों पक्षों को पुलिस पकड़ कर थाने पर लाई थी जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया था। लेकिन विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आज एक पक्ष से छः लोगों पर नामजद सहित 10अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।