नौतनवा: नौतनवां कस्बा के गांधी चौक पर ई रिक्शा चालक सवारी बैठाने को लेकर भिड़े
नौतनवां कस्बा के गांधी चौक पर ई रिक्शा चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस मे भिड़ गए हाथापाई पर उतारू हो गए। अन्य ई रिक्शा चालक किसी तरह बीच बचाव कर झगड़ें को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह नौतनवां के गांधी चौक पर ई रिक्शा चालक का जमावड़ा था । तभी दो ई - रिक्शा चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस मे भिड़ गए हाथापाई तक होना शुरू हो गया।