पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीग पुलिस के "ऑपरेशन एंटीवायरस" के तहत गोपालगढ़ थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शकील निवासी पथराली और सैकूल निवासी पथराली हैं। दोनों के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी।