भरगामा: भरगामा में एसडीएम और एसडीपीओ ने बूथों का किया निरीक्षण
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिसंबर को 19 पैक्सों के लिए मतदान होगा. मतदान को लेकर मंगलवार को 1 बजे के करीब क्षेत्र के 19 पंचायतों के बूथों का डीएम के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पाण्डेय व एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एक हीं स्थल पर तीन व चार भागों वाले मतदान बूथों का भौतिक सत्यापन कर बूथों की वस्तु स्थिति से अवगत हुए.