भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने रविवार को सुबह 9 बजे के करीब एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. इनके घर से एक थ्रीनट,एक जिंदा कारतूस,एक तलवार,एक स्प्रिंग वाला छुरा,एक अहूजा कंपनी का एमप्लीफायर,एक एसर कंपनी का सीपीयू,एक माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर,दो कीबोर्ड,एक माइक,तीन चार्जर,एक रिमोट तथा एक पीला रंग के गैलन में 5 लीटर देसी चूलाई शराब भी बरामद किया है.