भरगामा: भरगामा में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष व प्रत्याशी पर हुआ जानलेवा हमला, थाने में दिया गया आवेदन
चुनाव प्रचार को गए पैकपार के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष व प्रत्याशी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है .मामला बीते रविवार कि देर संध्या की बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया.