भरगामा: खुटहा बैजनाथपुर में प्रेमिका के घर बंदूक लेकर पहुंचे प्रेमी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर पंचायत में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के बैरख वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय जोगी राम के 24 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार के रूप में हुई है.