कोटा में जंक्शन स्टेशन स्थित रजा जामा मस्जिद में चोरी की वारदात, सीसी टीवी में कैद हुई घटना
कोटा जंक्शन स्टेशन परिसर स्थित रजा जामा मस्जिद में चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना 13 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति मस्जिद में पहुंचा और मौका पाकर वहां से मोबाइल फोन, लैपटॉप और ईयरबड्स चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। स्टेशन परिसर में स्थित धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की जा रही है।
Sangod, Kota | Aug 15, 2026