कैरो: कैरो थाना के नेतृत्व में नशामुक्ति की शपथ, नागरिकों ने स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त झारखंड निर्माण का लिया संकल्प।
झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रशासन के सौजन्य से कैरो थाना द्वारा पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।