इटावा: चकरनगर इलाके के राजपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Etawah, Etawah | Feb 7, 2025 चकरनगर के मानपुरा निवासी 65 वर्षीय मुन्नी राम शुक्रवार रात 10 बजे अपने बेटे के साले अवधेश पुत्र विद्याराम निवासी नवलपुर उमरी थाना भिंड मध्य प्रदेश के साथ बाजार करके घर लौट रहे थे, राजपुर के पास बाईकों की भिडंत में घायल हो गए जिन्हें परिजन द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया गया।