इटावा: जिला न्यायालय परिसर बना लड़ाई का अखाड़ा, महिलाएं आपस में भिड़ी, लात-घुसों के साथ बाल खींचकर पीटा, वीडियो वायरल
Etawah, Etawah | Feb 7, 2025 जिला न्यायालय परिसर इटावा शुक्रवार दोपहर 2 बजे लड़ाई का अखाड़ा बन गया। परिवार न्यायालय में तारीख पर आई एक महिला को, दो अन्य महिलाओं ने घेरकर पकड़ लिया। उसके बाद तीनों में आपस में जमकर लात घुसे और बाल खींचे गए। दिनदहाड़े मारपीट से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया, सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों और अधिवक्ताओं ने महिलाओं को अलग कर पुलिस के हवाले कर दिया।