अशोक नगर: कभी लाखों छात्रों का भविष्य संवारने वाला स्कूल, आज नगर पालिका ने उसे बनाया कचरा घर
अशोकनगर एक समय शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल में लाखों छात्र-छात्राओं ने अपना जीवन संवरा था। लेकिन उस जगह को नगर पालिका द्वारा कचरे के ढेरों में तब्दील कर दिया। बता दें कि शहर का हर सेकेंडरी स्कूल तार वाले बालाजी मंदिर के पास स्थित था बीते सालों में क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने वहां से स्कूल बंद कराकर पठार वाले स्कूल में मर्ज करा दिया गया था।