श्री नैना देवी मंदिर में भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी दिखा रंग
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रावण अष्टमी मेले के बीच विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी का दरबार तिरंगे के रंग में सजा नजर आया।
मंदिर प्रशासन ने पहली बार केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से मंदिर परिसर की भव्य सजावट की, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है।
माता के जयकारों के साथ मंदिर परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।
मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल ने कहा कि इस सजावट का उद्देश्य आस्था के साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करना है।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#ShriNainaDevi #NainaDeviTemple #NainaDevi #Bilaspur #HimachalPradesh #HimachalNews #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #15August #ShravanAshtami #ShravanAshtamiMela #Tiranga #DeshBhakti #Bhakti #BharatMataKiJai #JaiMataDi #TempleNews #HPNews #RozanaHimachal