जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क किनारे मिली पीड़िता; आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता 16 फरवरी की रात नाटक देखकर घर लौट रही थी, तभी दो अज्ञात युवकों ने घर छोड़ने का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और जंगल ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जशपुर पुलिस से बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना के