गोला: सिकरीगंज में सड़क हादसे में बछड़े से टकराई बाइक, एक की मौत, पूर्व प्रधान गंभीर घायल
Gola, Gorakhpur | Sep 11, 2026 गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सियर मोड़ के पास सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक संख्या यूपी 53 ईक्यू 1468 पर गुलाब यादव, निवासी बभनौली थाना बेलघाट और मोहन, पूर्व प्रधान, सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए बछड़े से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल ह।