पटना:बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दुर्गा पूजा के मौके पर पूजा पंडाल पहुंचे और देशवासियों व बिहारवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।बंगाल में पूजा पंडाल में हुई दुखद घटना पर उन्होंने गहरा शोक जताया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस दौरान मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे ड्रग्स और हिंसा से दूर रहें और भक्ति के मार्ग पर चलें। कलिकाल में भटकाव से बचकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने सभी से त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।