गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल फोन आदि की लूट करने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार , कब्जे से 12 मोबाइल फोन बरामद
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार को मोबाइल फोन आदि की लूट करने वाले मोनू, राहुल उपाध्याय, विक्की, जग्गा, लव और नीरज नाम के 6 शातिर अभियुक्तों को सेक्टर 14 नगर निगम पार्क वसुंधरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से लूट के 12 मोबाइल फोन व लूट का सामान बेचकर प्राप्त 7200 रुपए बरामद किए गए हैं।