गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी क्षेत्र के एक फ्लैट में IGL गैस पाइपलाइन में लीकेज के चलते लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
गाजियाबाद के थाना कौशांबी स्थित वैशाली सेक्टर 1 में बुधवार को एक फ्लैट के किचन में आग लग गई। आग की सूचना पर फायर स्टेशन वैशाली से दमकल की गाड़ी भेजी गई। ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन के अंदर प्लास्टिक और अन्य सामान में आग लग गई थी। जो धीरे-धीरे बाकी फ्लैट को अपने कब्जे में ले रही थी। दमकल कर्मियों ने हौज पाइप फैलाकर और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया।