गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त ने बांड कमेटी के साथ की बैठक
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर बांड कमेटी के साथ बैठक की है, जिसमें उन्होंने प्रोग्रेसिव रिपोर्ट भी मांगी। नगर आयुक्त ने बताया कि बैठक के दौरान ग्रीन म्युनिसिपल बांड को लेकर कमेटी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, इसके अलावा कार्यों पर चर्चा भी हुई है, उन्होंने कार्य को रफ्तार के साथ बढ़ाने के निर्देश भी दिए है।