गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नंदग्राम इलाके से पकड़ी तकरीबन 1 करोड़ की अफीम, 3 तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद में होली और चुनाव से ठीक पहले बुधवार को नंदग्राम इलाके से दिल्ली- एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई के लिए आई 1 करोड़ की अफीम क्राइम ब्रांच ने पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के नाम निर्मल कुमार डांगी, रामचंद्र कुमार भुईयां और संजय भुईयां है। यह सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं।