गाज़ियाबाद: यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्त नाजिम और अश्वनी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दोनों अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने का काम किया करते है और उसे समान को बेचकर अपने शौक पूरे किया करते हैं।