सिमडेगा: कोचडेगा भंडारटोली गांव के प्रेमी युगल ने सिमडेगा थाना स्थित मंदिर में की शादी, लड़की के परिजन नाराज़
कोचेडेगा भंडारटोली गांव के प्रेमी युगल शुक्रवार को दिन के 12:00 बजे पुलिस की मौजूदगी में सिमडेगा थाना स्थित मंदिर में शादी रचाई। बताया गया कि गांव के प्रदीप नामक युवक के साथ युवती का प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर युवती के परिजन नाराज थे। इसके बाद वार्ड पार्षद के सहयोग से युवती थाना पहुंची और पुलिस की उपस्थिति में थाना मंदिर में दोनों प्रेमी युगल ने शादी रचा ली।