सिमडेगा: सिमडेगा में छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए संगम तट पर उमड़ी भीड़
लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हुआ। इधर शहर के गरजा स्थित संगम तट पर छठ व्रतियों का जन सैलाब उमड़ा, जहां पर सभी लोगों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया इधर-विधि व्यवस्था को लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन पूरे दलबल के साथ मौजूद रही एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न हुई।