सिमडेगा: गांधी मैदान सिमडेगा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की चुनावी सभा, भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिन के 1:00 बजे गांधी मैदान सिमडेगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा वनवासी रहती है, जबकि कांग्रेस आदिवासी रहती है और आदिवासी जल जंगल जमीन के मालिक हैं ।उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस बचाएगी। मौके पर दोनों प्रत्याशियों के लिए उन्होंने वोट मांगा।