राऊ: इंद्रजीत कॉलोनी की एक बालिका को अज्ञात शख़्स द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज
Rau, Indore | Feb 9, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की इंद्रजीत कालोनी में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसमें फरियादी द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसमें आरोपी और नाबालिक को तलाश की जा रही है।