राऊ: चोइथराम चौराहे पर कचरा फेंकने और निगमकर्मी से विवाद करने वाले के खिलाफ नगर निगम ने थाने में दर्ज कराया मामला
Rau, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा रोड पर कचरा फेंका जा रहा था। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है जिसमें चोईथराम मंडी के पास बीच रोड पर महफूज नाम के व्यक्ति के साथ उसके अन्य साथियों द्वारा कचरा फेंका जा रहा था। उसी दौरान निगम की टीम ने उन्हें रोका और जुर्माना भरने को कहा, तभी उन्होंने विवाद कर मारपीट शुरू कर दी।