🚨 "ट्रांसफर के लिए मंत्री के पैरों में गिरकर रोई नर्स!""सर, मैं बहुत परेशान हूं... मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए।"
जोधपुर में ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए एक नर्स चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी। मंत्री ने कहा- मैं तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा, लेकिन वह रुकी नहीं, रोते हुए कहती रही- सर, मैं बहुत परेशान हूं, मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए। इस दौरान खींवसर के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नर्स को ढांढस बंधाया और समझाया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शनिवार को जोधपुर दौरे पर थे। चिकित्सा मंत्री जब महात्मा गांधी अस्पताल में लोकार्पण समारोह में पहुंचे तो वहां कार्यरत स्टाफ नर्स ट्रांसफर की मांग को लेकर उनके पास पहुंच गई। नर्स गुहार लगाते रोते हुए मंत्री के पैरों में गिर गई और ट्रांसफर की गुहार लगाने लगी। #Jodhpur #RajasthanNews #BreakingNews #Nurse #Transfer #ViralVideo #Rajasthan #NewsUpdate #NitinBabarJournalist