तरबगंज: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तरबगंज पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
तरबगंज में स्थित रामपुर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को 10 बजे निपुण भारत मिशन अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में बुनियादी भाषा और गणित विषय में कौशल विकास का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भदाता भगवान दीन, अजीत कुमार यादव, रामजी कौशल, दीपक मिश्रा व रवि श्रीवास्तव ने अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया।