तरबगंज: 22 जनवरी के दृष्टिगत गोंडा अयोध्या बॉर्डर के तटवर्ती क्षेत्र में पुलिस ने स्टीमर से भ्रमण कर व्यवस्था का लिया जायजा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को दृष्टिगत गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम एवं नवाबगंज पुलिस व जल सेना के साथ गुरुवार को गोंडा अयोध्या बॉर्डर व सरयू नदी के बीचों बीच बने टापूओं का निरीक्षण किया गया, मोटर बोट से गोंडा अयोध्या बॉर्डर जल मार्ग व सीमावर्ती किनारों की चेकिंग की एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।