तरबगंज: गेडसर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की हुई मौत
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गेडसर के मजरा तिवारी पुरवा में गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार 8 वर्षीय बालक की हुई मौत हो गई। नयपुर निवासी जगत नारायण मौर्य ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ी लाद कर गेडसर जा रहे थे, कि तभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार 8 वर्षीय मासूम अंशु तिवारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।