तरबगंज: नवाबगंज के एक गांव निवासी पिता ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने का लगाया आरोप, हुई FIR
नवाबगंज के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक युवक द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लड़की गांव में ही हो रही रामलीला देखने गई थी और वहां से एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।