बांसवाड़ा: निकाय चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, 60 पार्षद प्रत्याशी अज्ञातवास पर भेजे, 14 जून तक परिणाम के लिए बाड़ेबंदी
निकाय चुनाव संपन्न होते ही शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की आशंका से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 60पार्षद उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी कर दी है।भाजपा कार्यालय में गहमागहमी के बीच सभी प्रत्याशियों को लग्जरी बस से गुप्त स्थान के लिए रवाना किया गया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा और महामंत्री जयपाल मौजूद रहे।