लालगंज: लालगंज नगर क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट मैदान के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 40 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
लालगंज नगर क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट मैदान के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक युवाओं एवं वरिष्ठ लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह एवं ब्लड ग्रुप की जांच की गई। इस दौरान कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया।