पटियाली: ग्राम बरी बगवास के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 35 वर्षीय युवक की हुई मौत
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में ग्राम बरी बगवास के पास गुरुवार शाम रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 35 वर्षीय देवेंद्र पुत्र हरीसिंह निवासी महरी की मौत हो गई। पुलिस घायल को सीएचसी गंजडुंडवारा ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।