कानपुर: किदवई नगर में पहले दी गोली मारने की धमकी, फिर घर पर किया बम से हमला
किदवई नगर में एक दबंग ने पहले युवक को फोन पर गोली मारने की धमकी दी और इसके बाद अपने साथियों के साथ पहुंचकर युवक के घर पर बम से हमला कर दिया।इस दौरान घर के बाहर खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की गई।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह 11बजे वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।