बीसलपुर: रोहनिया में अचानक आग लगने से गृहस्वामी व 7 मवेशी झुलसे, 2 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान
बीसलपुर के ग्राम रोहनिया निवासी रामेश्वर दयाल के बेटे नरेंद्र के पुत्र का सोमवार को नामकरण संस्कार हुआ था। नामकरण होने के बाद मंगलवार को प्रातः 4:00 बजे पशु बांधने के लिए डाली गई झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी में बंधी तीन भैंसे व तीन भैंसा सहित सात मवेशी बुरी तरह से झुलसने लगे। गृह स्वामी रामेश्वर दयाल आग की लपटों के अंदर घुस गया। जिससे वह भी झुलस गया।