बीसलपुर: बछिया को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुरैना गांव के ग्रामीण की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी धनपाल ने कहा है कि विगत 11 फ़रवरी को रात्रि 9 बजे वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तभी ग्राम शिवपुरी नवदिया निवासी संतोष गाय की बछिया को पीटता हुआ आ रहा था। उसकी पिटाई से उसके खेत के पास आते ही बछिया ने दम तोड़ दिया।